| • भारत ने 2025 में वैश्विक Ship Recycling क्षेत्र में पहला स्थान हासिल किया। वैश्विक जहाज रिसाइक्लिंग में भारत की हिस्सेदारी 2024 के 30.1% से बढ़कर 2025 में 35.4% हो गई।
• भारत में Ship Recycling की मात्रा भी तेजी से बढ़ी। 2024 में 1.86 मिलियन Gross Tonnes (GT) के मुकाबले 2025 में 2.99 मिलियन GT जहाजों का रिसाइक्लिंग हुआ, यानी करीब 60% की वृद्धि | • गुजरात का Alang-Sosiya Ship Recycling Cluster भारत की इस उपलब्धि का प्रमुख आधार है। यह दुनिया के सबसे बड़े Ship Recycling Centres में शामिल है और भारत की कुल Ship Recycling गतिविधियों में इसकी हिस्सेदारी करीब 98% है। • Alang-Sosiya Cluster की वार्षिक क्षमता लगभग 60 लाख GT है। यहां पुराने जहाजों से प्राप्त सामग्री के पुनर्चक्रण के जरिए हर साल करीब 3.50 मिलियन Metric Tonnes (MMT) स्टील का उत्पादन किया जाता है। • यह उपलब्धि भारत के Circular Economy, Resource Efficiency और Sustainable Ship Recycling क्षेत्र में बढ़ती क्षमता को दर्शाती है। खास तौर पर अलंग, गुजरात भारत को वैश्विक Ship Recycling उद्योग में एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करता है। |
| Join Telegram |