18 august 2026 current affairs in hindi | 18 august current Affairs | current affairs today

18 august 2026 current affairs in hindi |18 august current Affairs | current affairs today

Get the latest Current Affairs 2026, Daily Current Affairs, Current Affairs Today, National and International News, Government Schemes, Appointments, Awards, Economy, Sports, Science & Technology, Important Days and One-Liners Current Affairs for UPSC, SSC, Banking, Railway, Defence and other competitive exams.

65 Sky Divers ने Guinness World Record बनाया
लीबिया के बेनगाज़ी में 38 देशों के 65 Sky Divers ने एक साथ 13,000 फीट की ऊंचाई से राष्ट्रीय ध्वजों के साथ छलांग लगाकर Guinness World Record बनाया। इस आयोजन का उद्देश्य विभिन्न देशों के बीच एकता, सहयोग और भागीदारी की भावना को बढ़ावा देना था।

Key Points:

  • स्थान: बेनगाज़ी, लीबिया
  • प्रतिभागी: 65 Sky Divers
  • प्रतिनिधित्व: 38 देश
  • ऊंचाई: 13,000 फीट
  • Aircraft: Ilyushin IL-76 TD
  • भारत के 3 UAE-based Sky Divers ने तिरंगे के साथ भाग लिया।
  • Guinness World Records ने रिकॉर्ड को आधिकारिक रूप से Verified किया।
Exercise Maitree 2026 का 15वां संस्करण
भारत और थाईलैंड की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास Maitree 2026 का 15वां संस्करण थाईलैंड में आयोजित किया जा रहा है। अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच समन्वय बढ़ाना और संयुक्त अभियानों की क्षमता को बेहतर करना है।

Key Points:

  • सहभागी देश: भारत और थाईलैंड
  • स्थान: Vibhavadi Rangsit Camp, Thailand
  • अवधि: 8–31 अगस्त 2026
  • भारत से: 85 सैनिक
  • थाईलैंड से: 85 सैनिक
  • उद्देश्य: Military Coordination और Joint Operations क्षमता बढ़ाना।
  • शुरुआत: 2006
  • पिछला संस्करण: 2025, मेघालय
भारत का पहला Virtual Zoo इंदौर में
मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में भारत का पहला Virtual Zoo शुरू किया गया है। यहां 3D और 4D तकनीक के जरिए लोगों को जंगली जानवरों का आधुनिक और आभासी अनुभव दिया जाएगा।

Key Points:

  • स्थान: कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय, इंदौर
  • उद्घाटन: मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • तकनीक: 3D और 4D
  • मॉडल: PPP Model
  • लागत: ₹4.5 करोड़
  • क्षेत्रफल: 8,000 वर्ग फीट
  • कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय की स्थापना: 1974
Prime Minister Internship Scheme Industry Awards 2026
Prime Minister Internship Scheme के तहत Industry Awards 2026 का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। इन पुरस्कारों के जरिए Internship Programme को प्रभावी ढंग से लागू करने और युवाओं को बेहतर औद्योगिक अनुभव देने वाली कंपनियों को सम्मानित किया गया।

Key Points:

  • आयोजन: Ministry of Corporate Affairs
  • स्थान: नई दिल्ली
  • Overall Industry Champion: Mahindra & Mahindra
  • Pre-Internship Excellence: HDFC Bank
  • Internship Management Excellence: Shriram Finance
  • Innovation in Program Implementation: IBM India
  • Innovation in Exit Pathway: Power Grid Corporation of India
  • लक्ष्य: 5 वर्षों में 1 करोड़ Internships
  • Internship अवधि: 1 वर्ष
  • One-Time Grant: ₹6,000
  • Monthly Stipend: ₹5,000
Major Minerals के लिए Electronic Mineral Exchange
भारत सरकार Major Minerals की खरीद-बिक्री के लिए Electronic Trading व्यवस्था शुरू करने की तैयारी कर रही है। शुरुआत में Iron Ore, Limestone, Manganese और Bauxite को इस व्यवस्था में शामिल किया जाएगा।

Key Points:

  • शुरुआत: अगले Financial Year से प्रस्तावित।
  • प्रथम चरण में 4 Minerals:
  • Iron Ore
  • Limestone
  • Manganese
  • Bauxite
  • नियामक संस्था: Indian Bureau of Mines
  • संबंधित नियम: Mineral Exchange Rules 2026
  • नियम लागू: 30 जून 2026
  • उद्देश्य: Major Minerals के व्यापार को अधिक व्यवस्थित और इलेक्ट्रॉनिक बनाना।
भारत का पहला Commercial Earth Observation Satellite Constellation
IN-SPACe ने Allied Orbital Private Limited Consortium के साथ भारत के पहले Commercial Earth Observation Satellite Constellation के लिए समझौता किया है। Public-Private Partnership के तहत प्रस्तावित यह प्रणाली कृषि, मौसम और Infrastructure Monitoring जैसे क्षेत्रों में उपयोगी होगी।

Key Points:

  • संस्था: IN-SPACe
  • भागीदार: Allied Orbital Private Limited Consortium
  • मॉडल: PPP (Public-Private Partnership)
  • कुल Satellites: 12
  • अनुमानित लागत: ₹1,200 करोड़ से अधिक
  • पूर्ण रूप से Operational होने का लक्ष्य: 2029
  • उपयोग: Agriculture, Weather Forecasting, Population Detection और Infrastructure Monitoring
  • IN-SPACe का कार्य: Private Space Companies को Authorize और Promote करना।
NABARD का RSVC-AMRIT Platform
NABARD और Office of the Principal Scientific Adviser ने RSVC-AMRIT Platform शुरू किया है। इसका उद्देश्य देश के Smart Village Centres को जोड़ना और ग्रामीण क्षेत्रों में Technology तथा Innovation के आदान-प्रदान को आसान बनाना है।

Key Points:

  • लॉन्च: NABARD + Office of the Principal Scientific Adviser
  • RSVC: RuTAG Enhanced Smart Village Center
  • उद्देश्य: विभिन्न RSVC Centres को आपस में जोड़ना।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में Technology और Innovation Sharing को बढ़ावा।
  • NABARD की स्थापना: 12 जुलाई 1982
  • मुख्यालय: मुंबई
  • अध्यक्ष: डॉ. शाजी के. वी.
Cyber Kushti 2026
Cyber Kushti 2026 एक राष्ट्रीय Cyber Security और AI Hackathon है, जिसे NIELIT ने शुरू किया है। इसमें युवाओं और Researchers को साइबर हमलों से सुरक्षा के लिए बेहतर समाधान विकसित करने और अपनी Cybersecurity Skills का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

Key Points:

  • आयोजक: NIELIT
  • प्रकार: National Cyber Security & AI Hackathon
  • पात्रता: 16 वर्ष या उससे अधिक आयु के भारतीय विद्यार्थी एवं Independent Researchers
  • टीम: अधिकतम 3 सदस्य
  • उद्देश्य: Cyber Attacks से सुरक्षा और नए AI Solutions विकसित करना।
  • विजेता: Cyber Kesari 2026
  • Runner-up Titles: Rustam और Pahalwan
  • NIELIT मुख्यालय: नई दिल्ली
Join Telegram

Leave a Comment